Mukhyamantri Shramik Yojana 2021-22: मुख्यमंत्री श्रमिक योजना झारखंड
इस article में हम आपको झारखण्ड सरकार के द्वारा शुरू की गई एक नई योजना Jharkhand Mukhyamantri Shramik Yojana 2021 के बारे में जानकारी प्रदान करेंगे | अगर आप झारखण्ड के निवासी है और आप इस योजना का लाभ लेना चाहते है तो यह article आपके लिए है |
जैसा की आप जानते है की झारखण्ड सरकार समय समय पर कई प्रकार की सरकारी योजना शुरू कर रही है इन्ही योजना में से एक मुख्यमंत्री श्रमिक योजना है | इस योजना के तहत सरकार उन श्रमिको को रोजगार प्रदान करेगी जो कोविड-19 के चलते अपने प्रदेश लोटे है और बेरोजगार है | अगर आप एक श्रमिक है और आप इस योजना का लाभ लेना चाहते है तो आपको इसमें आवेदन करना होगा | इस article में हम झारखंड मुख्यमंत्री श्रमिक योजना 2021 में आवेदन करने की पूरी प्रक्रिया को विस्तार से जानेगे इस लिए आप इस article को पूरा अंत तक पढ़े |
Jharkhand Mukhyamantri Shramik Yojana Online Apply
जैसा की दोस्तों आप जानते है की हमारे देश में कोविड-19 के चलते हजारो लोगो ने अपना रोजगार खो दिया था | एसे श्रमिक जो अपने राज्य को छोड़कर किसी दुसरे राज्य में नौकरी कर रहे थे वे अपने प्रदेश में आकर बेरोजगार हो गए है | इन श्रमिको को रोजगार प्रदान करने के उद्देश्य से झारखण्ड के मुख्यमंत्री श्री हेमत सोरेन जी के द्वारा 15 अगस्त को मुख्यमंत्री श्रमिक योजना (MSY) को शुरू किया गया है |
यह योजना महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) की तरह है | जिस प्रकार नरेगा योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्र के लोगो को 100 दिन के रोजगार की गारंटी दी जाती है उसी प्रकार इस योजना के तहत शहरी क्षेत्र के श्रमिको को 100 दिन के रोजगार की गारंटी दी जाती है | झारखंड मुख्यमंत्री श्रमिक योजना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने के लिए सरकार ने एक ऑनलाइन पोर्टल को भी शुरू किया है जिसकी मदद से आप अपने मोबाइल फोन से अपने घर पर बैठे इस योजना के लिए आवेदन कर सकते है |
अगर आप झारखण्ड श्रमिक कार्ड के लिए आवेदन करना चाहते है तो आप इस लिंक Jharkhand Labour Card Online Apply पर क्लिक करके आवेदन कर सकते है और अगर आपने श्रमिक कार्ड के लिए आवेदन कर दिया है तो आप इस लिंक Jharkhand Labour Card List 2021 पर क्लिक करके श्रमिक कार्ड लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते है |
Highlights of MSY Online Registration
| योजना का नाम | झारखंड मुख्यमंत्री श्रमिक योजना 2021 |
| योजना का प्रकार | राज्य सरकार की योजना |
| राज्य | झारखंड |
| किसके द्वारा शुरू की गई | मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी के द्वारा |
| लाभार्थी | राज्य के बेरोजगा श्रमिक |
| उद्देश्य | श्रमिको को रोजगार देना |
| ऑफिसियल वेबसाइट | https://msy.jharkhand.gov.in/ |
झारखंड मुख्यमंत्री श्रमिक योजना (MSY) के लाभ और विशेषताएं
- झारखण्ड के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी के द्वारा प्रदेश के बेरोजगार श्रमिको के लिए इस योजना को शुरू किया गया है |
- जिन लोगो ने कोविड-19 में चलते अपने रोजगार खो दिया है उनको सरकार रोजगार प्रदान करेगी |
- यह योजना नरेगा योजना की तरह ही है | जिस प्रकार नरेगा योजना में 100 दिन के रोजगार की गारंटी दी जाती है उसी प्रकार इस योजना में भी 100 दिन के रोजगार की गारंटी दी जाती है |
- Mukhyamantri Shramik Yojana का मुख्य उद्देश्य बेरोजगार लोगो को रोजगार देना और आजीविका सुरक्षा को बढ़ाना है |
- जैसा की आप जानते है की कोरोना के कारन बेरोजगार हुए लोगो का स्वयं और परिवार की कमाई, रखरखाव और अन्य वित्तीय कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है एसे श्रमिको को रोजगार प्रदान करने से वे अपने परिवार का पालन पोषण आसानी से कर सकते है |
- जो श्रमिक मुख्यमंत्री श्रमिक योजना (MSY) का लाभ लेना चाहता है वो इसकी ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकता है |
- योजना के तहत श्रमिको को सड़कें, नहरें, तालाब, कुएं, भवन, पार्क और रोपण आदि में रोजगार प्रदान किया जायेगा और उसके बाद उनको भुगतान किया जायेगा |
- मुख्यमंत्री श्रमिक योजना (MSY) के तहत अगर आवेदक को रोजगार नहीं मिलता है तो उसे सरकार के द्वारा बेरोजगारी भत्ता दिया जायेगा |
- इस योजना के तहत लाभार्थी को रोजगार देना उसका एक क़ानूनी अधिकार है |
Mukhyamantri Shramik Yojana का उद्देश्य
इस योजना का मुख्य उद्देश्य उन श्रमिको को रोजगार देना है जो कोविड-19 के चलते बेरोजगार हो गए थे | कोविड-19 के चलते बहुत से श्रमिक अपने राज्य में लौटे है जिनके पास कोई रोजगार नहीं था | बिना रोजगार के एसे लोगो की आर्थिक स्थिति बहुत ख़राब हो गई थी | झारखण्ड सरकार इन इस प्रकार के लोगो की मदद करने के लिए इस योजना को शुरू किया है | योजना के तहत श्रमिको को नरेगा योजना की तरह रोजगार दिया जायेगा और बदले में उनको भुगतान किया जायेगा | अगर किसी श्रमिक को रोजगार नहीं मिलता है तो उसे बेरोजगारी भत्ता दिया जायेगा | लोगो को रोजगार के अवसर प्रदान करके उनको सामाजिक सुरक्षा प्रदान करना है |
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें